चित्तौड़गढ़ मंगलवाड़ बाईक सवार से 05.43 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त, आरोपी गिरफ्तार।

बाईक सवार से 05.43 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्यवाह
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 25 मार्च 2026। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बाईक सवार व्यक्ति के कब्जे से 05.43 ग्राम अवैध मिथाईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन (एमडीएमए) जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप आर.पी.एस. के सुपरविजन में एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पु.नि. अपने थाने के जाप्ता एएसआई जगदीशचन्द्र, कानि. राकेश कुमार, सुनिल, प्रेमाराम व भैरूलाल के साथ सर्कल गश्त के दौरान नारायणपुरा टोल प्लाजा से आगे छापरी जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड पर एक व्यक्ति खडा मिला जो पुलिस बोलेरो को देखकर छापरी कच्चे रास्ते की तरफ मोटरसाईकिल लेकर भागने लगा। जिसको करीब 200 मीटर की दुरी पर घेरा देकर मोटरसाईकिल सहित पकडा। उसकी गतिविधि संदिग्ध होने से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहनलाल पुत्र नारायण लाल गाडरी निवासी लोठियाना पुलिस थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ होना बताया। उक्त मोटरसाईकिल चालक मोहनलाल के कब्जे से 05.43 ग्राम अवैध मिथईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन (एमडीएमए) जब्त की जाकर हीरो स्पलैण्डर प्लस को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post