राजस्थान पुलिस का विशेष अभियानसुरक्षा सखी पखवाड़ा1 मार्च से 15 मार्च

15 दिन का भरोसे का पुल—राजस्थान पुलिस का ‘सुरक्षा सखी’ अभियान शुरू
डीएस सेवन न्यूज महिला सुरक्षा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने 1 से 15 मार्च 2026 तक ‘सुरक्षा सखी’ अभियान शुरू किया है। इसका फोकस पुलिस और महिलाओं के बीच सीधे संवाद को बढ़ाना है, ताकि हर आयु वर्ग की महिलाएं बिना झिझक अपनी बात रख सकें। 15 से 70 वर्ष तक की महिलाएं और बालिकाएं इसमें भागीदारी कर सकती हैं। अभियान के तहत चयनित सखियां घर-घर पहुंचकर कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन 1090 और 112 की जानकारी देती हैं तथा जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता का संदेश पहुंचाती हैं। प्राप्त सुझाव और समस्याएं थाने स्तर से संकलित होकर प्रशासन तक भेजी जाती हैं। बैठकों में आत्मरक्षा व कानूनी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। 2026 में तकनीक आधारित सुरक्षा और जनसहभागिता को प्राथमिकता दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post