निंबाहेड़ा इश्काबाद में नकली बीड़ी फैक्ट्री पर छापा: लाखों का माल जब्त आरोपी गिरफ्तार

निम्बाहेड़ा में ब्रांड दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, नकली बीड़ी निर्माण का खुलासा

निम्बाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने इश्काबाद क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर कथित रूप से चल रहे नकली बीड़ी निर्माण के कारोबार का पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई भारत बीड़ी वर्क्स, मेंगलोर के समन्वय से अंजाम दी गई। पुलिस टीम को मौके से बड़ी मात्रा में कच्चा माल, “तीस नंबर” नाम से तैयार बीड़ियां, “टेलीफोन” ब्रांड से जुड़े रेफर और पैकिंग सामग्री मिली, जिसे जब्त कर विधिक प्रक्रिया के तहत सील किया गया। प्रारंभिक आकलन में बरामद सामग्री की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले के मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आए चेतन जैन को गिरफ्तार किया। जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी का नाम पूर्व में भी अवैध निर्माण से जुड़े एक प्रकरण में सामने आ चुका है, जिसमें एजेंसियों द्वारा कच्चा माल और उपकरण जब्त किए गए थे। ताजा घटनाक्रम के बाद पुलिस अब नेटवर्क, आपूर्ति स्रोत और संभावित सहयोगियों की भूमिका की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि ब्रांड दुरुपयोग और नकली उत्पादों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों से अपील की है कि संदिग्ध पैकिंग या उत्पाद की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
न्यूज 
DASHRATH SINGH SARANGDEVOT 

DS7NEWS NETWORK NIMBAHERA 

Post a Comment

Previous Post Next Post