ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की कार्रवाई, 38 किलो 240 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 38 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे एएनटीएफ चित्तौड़गढ़ में तैनात कानि.रामस्वरूप ने सूचना दी कि टोल प्लाजा जोजरों का खेडा पर गायत्री ट्रावेल्स बस मे दौराने चैकिंग बस मे बैठे दो सवार व्यक्तियो के पास तीन बैग मिले है उक्त बैगो मे अवैध अफीम डोडाचूरा भरा है, उक्त सूचना पर नियमानुसार कार्यवाही कर श्यामाराम पु.नि. थानाधिकारी थाना गंगरार मय जाप्ता मय सरकारी बोलेरो मय चालक के रवाना हो टॉल नाका जोजरो का खेड़ा पहुंचा जहां पर डिटेनशुदा दोनो व्यक्तियो के नाम पता पूछा तो दोनों हनुमानगढ़ जिले के टीबी थाना अंतर्गत सूर्यवाला निवासी अशोकसिंह पिता बलजीतसिंह जाति राय सिख उम्र 24 साल तथा सोनू पिता बगासिंह जाति राय सिख उम्र 26 साल होना बताया। जिस पर उनके कब्जेशुदा बैगो की नियमानुसार तलाशी ली गयी तो तीनो बैगो मे 38 किलो 240 ग्राम अफीम का डोडा पीसा हुआ बुरादानुमा मय बारदाना को नियमानुसार कार्यवाही कर जब्त किया गया। तथा हर दोनो अभियुक्तगणो को एनडीपीएस एक्ट मे अपराध प्रमाणित पाया जाने से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News