चित्तौड़गढ़ जावदा 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल जब्त 1 आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ जावदा 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल जब्त 1 आरोपी गिरफ्तार 
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 15 मई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  आरोपी के कब्जे से  मोटरसाइकिल भी जब्त की है। 

        जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी रावतभाटा भगवत सिहं हिंगड़ एवं डीएसपी रावतभाटा शंकरलाल मीणा के सुपरविजन मे शुक्रवार को थानाधिकारी गोवर्धन सिहं मय जाप्ता द्वारा बालागंज तिराहा पर  नाकाबन्दी के दौरान अभियुक्त  किशनलाल पिता गोदा जाति भील उम्र 55 साल निवासी आगरा थाना जावदा जिला चित्तौडगढ के कब्जे मोटरसाईकल पर बन्धे कटटे मे 03 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया जाकर मोटरसाईकल  को जप्त किया गया। अभियुक्त  किशनलाल को गिरफतार किया जाकर एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण  पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम अनुसंधान  किया जा रहा है।
पुलिस टीम:-थानाधिकारी गोवर्धन सिहं, एएसआई  ब्रजलाल , कानि नरेन्द्र ,प्रवीण,हनुमान

जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारकोटिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post