ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई: 1 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 19 मई। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत शंभूपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन और डीएसपी विनोद कुमार के सुपरविजन में शंभूपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की।
थानाधिकारी धर्मराज मीणा के नेतृत्व में एएसआई महावीर, एएसआई सकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रामकिशन, मुकेश कुमार, योगेन्द्र कुमार और महेन्द्र की टीम ने थाना सर्कल क्षेत्र में संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 1 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने मामले में 30 वर्षीय राजमल पुत्र पृथ्वीराज भील निवासी तुर्किया कला थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ हाल गोपाल नगर थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ तथा 42 वर्षीय निलेश पुत्र मोड़ीराम छिपा निवासी पावटा चौक, बाहेतियों की गली थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अफीम कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।
Tags
Breaking News