उदयपुर में ACB का बड़ा एक्शन: रेप और छेड़छाड़ केस दर्ज नहीं करने के बदले 1 लाख की रिश्वत लेते ASI ट्रैप पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

उदयपुर में ACB का बड़ा धमाका: 1 लाख की रिश्वत लेते प्रतापनगर थाने का ASI गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
डीएस सेवन न्यूज राजस्थान के Udaipur में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाना में तैनात एएसआई सुनील विश्नोई को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई पर रेप और छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने तथा पीड़ित पक्ष को राहत देने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ACB को सूचना दी थी कि प्रतापनगर थाना में तैनात एएसआई सुनील विश्नोई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज नहीं करने और कार्रवाई को प्रभावित करने के बदले मोटी रकम की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

इसके बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी एएसआई ने 1 लाख रुपये की रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

ACB अधिकारियों के अनुसार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मामले में कोई अन्य पुलिसकर्मी या दलाल भी शामिल था या नहीं। साथ ही आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आम लोगों के बीच यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार और गंभीर मामलों में सौदेबाजी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ ACB लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले भी प्रतापगढ़ जिले में भी  ACB ने  प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी धोलापानी के थाना अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया था

Post a Comment

Previous Post Next Post