शिवना पुल पर 1 महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है अपने 2 नो हाथ की नस काट ली मौके पर पहुंची पुलिस

डीएस सेवन न्यूज मंदसौर: शहर के शिवना पुल पर मंगलवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार महिला ने पहले पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन वह कूद नहीं पाई। इसके बाद उसने अपने हाथों की नसें काट लीं।

 घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाया जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post