एक माह पूर्व करसाना गांव में कुएं से बरामद शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन
नाबालिग बालिका के अन्यत्र विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए रची हत्या की साजिश,शव कुएं में डालकर घटना को दुर्घटना का रूप देने का किया प्रयास
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ डूंगला थाना पुलिस ने करीब एक माह पूर्व ग्राम करसाना स्थित कुएं में मिले युवक के शव के मामले का पर्दाफाश करते हुए प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा किया है। मृतक युवक नाबालिक से विवाह करना चाह रहा था, जिससे नाराज नाबालिग बालिका एवं उसके परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की साजिश रची। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग बालिका को डिटेन किया है। हत्या के बाद शव को कुएं में डालकर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 13 मई 2026 को डुंगला थाने पर सुचना मिली की करसाना गांव के स्व. कमल चन्द खटीक के खेत पर स्थित कुंए मे अज्ञात व्यक्ति गिर गया है वगैरा सूचना पर डुंगला थाने का पुलिस जाप्ता घटना स्थल पर पहुँचा एवं 14 मई 2026 को एसडीआरएफ टीम चित्तौडगढ़ की सहायता से अज्ञात व्यक्ति के शव को कुंए से बाहर निकाल शव की पहचान कराई गई तो शव की पहचान भैरूलाल पिता केसुराम जाति खटीक उम्र 25 साल निवासी रतनपुर थाना निकुम्भ के रूप में हुई मृतक की लाश को सीएचसी डुंगला पर लाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाकर शव परिजनो को सिपुर्द किया गया मृतक के जीजा राहुल खटीक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी डुंगला द्वारा कि गई। दौराने जांच प्रार्थी राहुल द्वारा मृतक भैरूलाल की हत्या को देवीलाल खटीक निवासी संगेसरा द्वारा घटना से तीन दिन पूर्व फोन पर जान से मारने की धमकी देना बताया एवं भैरूलाल की देवीलाल व अन्य द्वारा हत्या कर लाश कुंए मे डालने की शंका जाहिर की गई जिस पर संदिग्ध व्यक्तियो के मोबाईल नम्बरो की कॉल डिटेल प्राप्त कर विश्लेषण किया गया व तकनीकी साक्ष्य संकलित कर आरोपीगणो से मनौवैज्ञानिक तरीके से गहन पूछताछ व अनुसंधान किया गया, देवीलाल ,रतनी देवी एवं नाबालिग बालिका द्वारा एक अन्य फरार आरोपी के साथ मिलकर हत्या की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात थाना हाजा पर हत्या व साक्ष्य छिपाने की विभिन्न धाराओ मे प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान जारी है।
तरीका वारदातः प्रकरण मे मृतक भैरूलाल खटीक एवं नाबालिग बालिका के बीच प्रेम प्रसंग था। मृतक भैरूलाल नाबालिग बालिका से विवाह करना चाहता था मगर नाबालिग बालिका के परिजन उक्त संबंध से नाखुश थे एवं अन्यत्र विवाह कराने में आ रही अड़चन के कारण नाबालिग बालिका व परिजनो द्वारा भैरूलाल को रास्ते से हटाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र रचकर घटना को अंजाम देने के लिये भैरूलाल को नाबालिग बालिका से फोन करवा मिलने के बहाने से कुंए पर बुलवा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत भैरूलाल के सिर पर कुल्हाडी से वार कर उसकी हत्या कर लाश को निकटवर्ती कुंए मे डालकर गाँव वालो को किसी अज्ञात व्यक्ति के कुंए में गिरने की भ्रामंक सूचना फैलाकर लोगो को गुमराह कर हत्या की घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।
गिरफतार अभियुक्तगणों का विवरणः 01 देवीलाल पिता कजोड जी जाति खटीक उम्र 29 साल निवासी संगेसरा थाना मंगलवाड 02 रतनी देवी पत्नि स्व. कमल चन्द जाति खटीक उम्र 46 साल निवासी करसाना थाना डुंगला एवं एक नाबालिग बालिका को डिटेन किया गया।
घटना के खुलासे मे शामिल रही पुलिस टीम का विवरणः- थानाधिकारी शैतान सिंह, एएसआई डालचन्द , राजकुमार (साईबर सैल),हैडकानि. कन्हैया लाल, कानि.लक्ष्मीनारायण, रामनरेश, जितेन्द्र कुमार, रामधन,विष्णु, महिला कानि.संतोष विशेष भूमिका - लक्ष्मीनारायण कानि. व रामनरेश कानि.
Tags
Breaking News