ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान दंपती ने खाया जहर, दोनों अस्पताल में भर्ती
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। लगातार मिल रही धमकियों और दबाव से परेशान होकर एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, मतीन अहमद नामक युवक पर एक महिला को लंबे समय से परेशान करने का आरोप है। महिला ने अपने बयान में बताया कि आरोपी शादी से पहले से उसका पीछा करता था और विवाह के बाद भी लगातार फोन कॉल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। आरोप है कि आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला पर दबाव बनाता था।
परिजनों के अनुसार, कुछ माह पूर्व आरोपी और उसके साथियों ने महिला के पति के साथ मारपीट भी की थी। उस दौरान शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए।
बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव से परेशान होकर दंपती ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन नो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों तथा पूर्व में की गई शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने महिलाओं और युवतियों को ब्लैकमेल कर परेशान करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
Tags
Breaking News