बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए 100 फीट टावर पर चढ़ी लड़की मौके पर पहुंची पुलिस

बोकारो में प्रेम प्रसंग को लेकर एक बार फिर
बड़ा हंगामा देखने को मिला है। गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, युवती की मांग है कि रांची में बंद उसके प्रेमी को तेनुघाट जेल से रिहा किया जाए। उसका कहना है कि जब तक प्रेमी को रिहा नहीं किया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। उसने कूदने की धमकी भी दी है, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। एहतियातन टावर के नीचे सुरक्षा के लिए नेट भी लगाया गया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

बताया जा रहा है कि यह मामला पहले दर्ज अपहरण केस से जुड़ा है, जिसमें युवती की बरामदगी के बाद उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई नियमों के तहत की गई थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post