बिना अनुमति डीजे के साथ निकला अग्निवीर स्वागत काफिला, एसपी की सख्ती; डीजे वाहन सीज

संतकबीरनगर अग्निवीर भर्ती की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे युवक के स्वागत में डीजे के साथ लंबा काफिला निकाला गया। बताया जा रहा है कि काफिला बिना प्रशासनिक अनुमति के शहर में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर जा रहे एसपी की गाड़ी के सामने यह काफिला पहुंच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वयं वाहन से उतरे और तत्काल डीजे बंद कराने का निर्देश दिया। जांच में अनुमति न होने की बात सामने आने पर पुलिस ने डीजे वाहन को सीज कर दिया। साथ ही आयोजकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई। एसपी की इस कार्रवाई से बिना अनुमति जुलूस और डीजे संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post