ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2: डूंगला थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 25 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत डूंगला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण में पिछले पाँच माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को राजस्थान-गुजरात सीमा से गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर द्वारा फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र -2 के तहत थानाधिकारी डूंगला मय जाप्ता द्वारा थाना डुंगला पर दर्ज दुष्कर्म के मामले मे पाँच माह से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त विनोद पिता भंवर लाल जाति मेघवाल उम्र 33 साल निवासी देवली थाना डूंगला जिला चित्तौडगढ को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी सकुनत से फरार होकर पहचान छुपाते हुए लगातार स्थान बदलकर उदयपुर, व राजकोट गुजरात में रह रहा था।अभियुक्त विनोद मेघवाल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौडगढ द्वारा 15000 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार अभियुक्त विनोद मेघवाल उदयपुर से राजकोट गुजरात जा रहा था । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी डूंगला शैतान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजस्थान व गुजरात की सीमा पर स्थित रतनपुर बॉर्डर से अभियुक्त को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम: - थानाधिकारी शैतान सिंह, एएसआई राजकुमार(साईबर सैल), हैड कानि. ललित कुमार,कानि. जितेन्द्र कुमार
Tags
Breaking News