ये फोटो AI जनरेटर इमेज हे इसको न्यूज़ को दर्शाने के लिए थंबनेल इमेज उसे किया गया है इसका घटना से कोई संबंध नहींहै
जयपुर। NEET री-एग्जाम के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। परीक्षा दे रही एक छात्रा के पास मोबाइल फोन मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने मोबाइल को अपने कपड़ों के हुक में फंसा रखा था।
जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान जब छात्रा ने कथित रूप से मोबाइल का इस्तेमाल कर नकल करने की कोशिश की, तब ड्यूटी पर मौजूद इनविजिलेटर की नजर उस पर पड़ गई। पूछताछ के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और छात्रा को हिरासत में ले लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मामला जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र का है। पुलिस छात्रा से लगातार पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल परीक्षा केंद्र के भीतर तक कैसे पहुंचा।
घटना के बाद परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। परीक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा और सख्त जांच व्यवस्था लागू होने के बावजूद छात्रा के पास मोबाइल मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मोबाइल किसी अन्य तकनीकी डिवाइस से जुड़ा हुआ था या नहीं।
फिलहाल बिंदायका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा जांच में किसी स्तर पर हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।
Tags
Breaking News