भादवामाता के समीप कुएं में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

डीएस सेवन न्यूज नीमच। भादवामाता क्षेत्र के समीप स्थित एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नीमच सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद नीमच सिटी थाना प्रभारी विजय सागरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post