भीलवाड़ा फौतगी नामांतरण में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, एसीबी ने पटवारी को ₹1,000 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फौतगी नामांतरण में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, एसीबी ने पटवारी को ₹1,000 लेते रंगे हाथ दबोचा
डीएस सेवन न्यूज भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करेड़ा तहसील के चिलेश्वर पटवार हल्का में पदस्थापित पटवारी लोकेश जोशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके पिता के निधन के बाद फौतगी नामांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के बदले पटवारी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में यह सौदा 8 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पटवारी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था और शेष राशि के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी भीलवाड़ा प्रथम इकाई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी ने परिवादी से 1,000 रुपये लेकर अपनी लोअर की जेब में रख लिए। इसी दौरान पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post