तालाब में तैरता मिला युवक का अर्धनग्न शव, गांव में मचा हड़कंप

तालाब में तैरता मिला युवक का अर्धनग्न शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के आजना गांव में एक युवक का अर्धनग्न शव तालाब में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर अरथूना थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जाल डालकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की पहचान आजना गांव निवासी कैलाश यादव के रूप में हुई।

युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post