ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत राशमी पुलिस एवं डीएसटी की संयुक्त बड़ी कार्रवाई में 833.540 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद।
स्कॉर्पियो, इनोवा एवं एस्कॉर्ट कर रही ब्रेजा कार सहित एक अवैध पिस्टल, मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस जब्त
दो तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के 10 अन्य सहयोगी नामजद
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 09 जुलाई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना राशमी एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो एवं इनोवा कार से कुल 833.540 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद कर तीन लग्जरी वाहन जब्त किए गए। साथ ही स्कॉर्पियो चालक के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन एवं 6 जिंदा कारतूस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के 10 अन्य सहयोगियों को नामजद कर उनकी तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर, रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी गंगरार उदय सिह चुण्डावत के निर्देशन मे थानाधिकारी राशमी रतन सिह मय टीम एवं डीएसटी टीम के द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही की गई।
*-ः घटना का विवरण:-*
दिनांक 09 जुलाई 2026 को समय 12.45 एएम पर गश्त के दौरान डीएसटी टीम व थानाधिकारी राशमी मय जाप्ते को तुर्किया कलां कच्चा रास्ता जो अडाना की और आता है उसमें खेतों की तरफ से तीन लग्जरी गाडियां एक साथ आती हुई नजर आई जो पास आने पर सरकारी वाहन को देख कर आगे चल रही ब्रेजा कार बरंग सफेद के चालक द्वारा कार को वापस घुमाने का असफल प्रयास किये जिससे कार रास्ते के पास ही पडे़ कट्टे हुए लकड़ो से टक्करा कर रुक गई। उक्त ब्रेजा कार के पिछे एक र्स्काेपियो बरंग काला व उससे पिछे एक ईनोवा कार बरंग सफेद आई। उक्त तीनो गाडियों के चालको द्वारा अपने अपने वाहन को रोक कर गाडियों से उतर कर भागने लगे जिस पर उक्त तीनो गाड़ियों में कोई अवैध संदिग्ध वस्तु होने की पुर्ण सम्भावना होेने से डीएसटी टीम व थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा तत्काल उक्त गाडियों के पास पहॅुच ब्रेजा कार के चालक सिट पर बैठे व्यक्ति व र्स्काेपियो की चालक सीट से उतर कर भागे गये व्यक्ति को घेरा दे रोका जाकर हमराही जाप्ता मे से ब्रेजा चालक के पास एएसआई गोपाल लाल व र्स्काेपियो चालक के पास एएसआई सुभाष चन्द को खड़ा किया जाकर उक्त दोनो को यथास्थिती में बैठे रहने की हिदायत की जाकर थानाधिकारी मय दिगर जाप्ता द्वारा ब्रेजा कार के चालक सीट के पास बैठा व्यक्ति, र्स्काेपियो की चालक सीट के पास बैठा व्यक्ति तथा ईनोवा कार के चालक व उसके पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति खेतो की तरफ भागे जिनका पिछा कर तलाश की गई मगर रात्रि का समय होकर खेतो में झाडिया होने से उक्त सभी व्यक्ति ओझल हो गये। ब्रेजा चालक ने अपना नाम प्रहलाद पुरी एंवम र्स्काेपियो के चालक रमेश विश्नोई के कब्जेशुदा स्कॉर्पियों वाहन से कुल 04 क्विंटल 24 किलो 800 ग्राम अफीम डोडा चूरा एंवम फरार दो अभियुक्तों के द्वारा छोडी गई ईनोवा कार से कुल 04 क्विंटल 08 किलो 740 ग्राम अफीम डोडा चूरा दोनो वाहनों कुल वजन 08 क्विंटल 33 किलो 540 ग्राम मय बारदान के जप्त किया गया। मुल्जिम रमेश बिशनोई के कब्जे से एक पिस्टल मय मैगजीन मे 6 राउण्ड जप्त किया गया। मौके पर मुल्जिम रमेश बिशनोई एंवम प्रहलाद गिरी को गिरफतार किया गया। एन.डी.पी.एस एक्ट व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के जिम्मे किया गया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी हैं।
नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण
1. प्रहलाद पुरी पिता हंसराज उर्फ हांसु पुरी जाति गोस्वामी उम्र 25 साल निवासी केसर खैडी पुलिस थाना कपासन जिला चित्तौडगढ।
2. रमेश पिता गिरधारी लाल जाति विश्नोई उम्र 50 साल निवासी जाजीवाल बिश्नोईयान पुलिस थाना बनाड जिला जोधपुर
पुलिस टीम
थाना राशमी थानाधिकारी रतन सिह, एएसआई सुभाष चन्द्र ,गोपाल लाल, कांस्टेबल रमेश,अनिल,सजन सिह,सुमित
डीएसटी टीम- हैडकानि.प्रमोद कुमार,
अमित,अजय,मनोज,प्रितम, शिशराम,रतन सिह, बलराम
Tags
Breaking News