चित्तौड़गढ़ बेगूं के दूगार में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

बेगूं के दूगार में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़/बेगूं। चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं तहसील स्थित ग्राम पंचायत दूगार में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कमांड मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया रहे। उनके साथ बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पात्र परिवारों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाया।

इस अवसर पर प्रशासक नेमीचंद गुर्जर, बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी, कमलेश धाकड़, पप्पू गुर्जर, भंवर सिंह, नंदकिशोर सोनी सहित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post