हाईवे पर कार में अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, नाकाबंदी में पुलिस ने दबोचा
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। जिले के सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन भी जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा और डीएसपी निम्बाहेड़ा शिवप्रकाश टेलर के मार्गदर्शन में सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम को एएसआई सुन्दरपाल चौधरी के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अल्टो के-10 कार में अवैध देशी कट्टा लेकर हाईवे पर लोगों पर रौब झाड़ते हुए नीमच से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने थाने के सामने हाईवे पर नाकाबंदी शुरू कर दी।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में चालक के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को नियमानुसार जब्त कर लिया।
Tags
Breaking News