फौजी की पत्नी को भगा ले गया पुलिस का सिपाही

फ़ौजी पति ड्यूटी पर जाते ही सिपाही संग भागी पत्नी ! डेढ़ महीने पहले ही हुई थी लव मैरिज...
महज़ डेढ़ महीने पहले जिस CRPF जवान दर्शन ने बड़े अरमानों के साथ लव मैरिज की थी, उसे क्या पता था कि ड्यूटी पर लौटते ही उसकी दुनिया उजड़ जाएगी। जैसे ही दर्शन देश की सेवा के लिए सीमा पर गया, उसकी पत्नी जानवी अपने प्रेमी-जो कि यूपी पुलिस में एक सिपाही (सनी) है-के साथ रफूचक्कर हो गई।

ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता! जब पीड़ित फौजी पति अपने हक और इंसाफ के लिए पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंचा, तो पत्नी ने एक सोची-समझी चाल चलते हुए वीडियो जारी कर दिया। वीडियो में उसने खुद पीड़ित पति पर ही मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगा दिए। नतीजा? इस एक बयान के दम पर आरोपी सिपाही को तो फौरन क्लीन चिट मिल गई, लेकिन देश की रक्षा करने वाला जवान आज खुद समाज और कानून के कटघरे में खड़ा कर दिया गया है।

क्या यह वाकई फौजी के साथ नाइंसाफी है या इस कहानी का कोई दूसरा पहलू भी है? 

Post a Comment

Previous Post Next Post