जज के सामने फूट-फूटकर रोई पति को दफनाने वाली रूबी बोली: 'मुझसे गलती हो गई'

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला रूबी कोर्ट में पेशी के दौरान जज के सामने फूट-फूटकर रोने लगी. इस दौरान उसने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार करते हुए कहा कि पति की हत्या करके उससे बड़ी गलती हो गई. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) आगरा की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से मौजूद अभियोजन अधिकारी बृजभूषण कुशवाहा ने बताया कि रूबी को पति की हत्या के मामले में अदालत के सामने पेश किया गया था

अभियोजन अधिकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान रूबी ने अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने कहा कि पति की हत्या कर उसने गलती की है. पेशी के दौरान वह लगातार रोती रही और काफी भावुक दिखाई दी. फिलहाल अदालत में मामले की सुनवाई जारी है. पुलिस पहले ही इस मामले में जांच कर चुकी है और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया अदालत के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी. रूबी के अदालत में दिए गए बयान को भी केस के अहम पहलुओं में शामिल किया जाएगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post