खाद लूट का 24 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार वाहन भी जप्त

खाद लूट का 24 घंटे में खुलासा, 145 कट्टे यूरिया बरामद; छह आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो-पिकअप जब्त
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। कुशलगढ़ थाना पुलिस ने 145 कट्टे यूरिया खाद से भरी मिनी ट्रक लूट की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई 145 कट्टे यूरिया खाद बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त बोलेरो और पिकअप वाहन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की रात बागीदौरा से यूरिया खाद लेकर मिनी ट्रक कुशलगढ़ की ओर आ रहा था। भोयण मोड़ के पास बोलेरो सवार आरोपियों ने ट्रक का पीछा किया और परनाला पेट्रोल पंप के पास रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से धमकाकर चालक से ट्रक की चाबी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद ट्रक को सारण मोड़ ले जाकर उसमें भरी खाद को पिकअप में उतार लिया।

मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवीलाल, पंकज, अजय, उदयसिंह, लालसिंह और आशीष को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

1 Comments

Previous Post Next Post