दबंगों का हमला: कार के कांच फोड़े, मारपीट कर नगदी-मोबाइल लूटने का आरोप
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। दानपुर थाना क्षेत्र के झोलाफाल के पास दबंगों की टोली द्वारा कार रुकवाकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 20 से 25 लोगों ने मिलकर कार को रुकवाया और उसके कांच फोड़ दिए। इसके बाद गाड़ी में सवार लोगों के साथ मारपीट की गई।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने मारपीट के दौरान नगदी और मोबाइल भी लूट लिया। घटना में भाटिया महुड़ा निवासी नटवर पिता जावरा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बांसवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पर दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए लूट और मारपीट के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
बाइट: नटवर लाल, घायल
Tags
Breaking News