अपने ही राज में जनहित के काम नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता बद्रीलाल सुथार का झलका दर्द, जन आंदोलन की चेतावनी

अपने ही राज में जनहित के काम नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता बद्रीलाल सुथार का झलका दर्द, जन आंदोलन की चेतावनी
डीएस सेवन न्यूज भीलवाड़ा मांडल। भाजपा व सामाजिक कार्यकर्ता बद्रीलाल सुथार ने अपने ही राज में बेगाने जैसा व्यवहार होने का दर्द जताते हुए ग्राम के मोक्षधाम की दुर्दशा सुधारने की मांग उठाई है। सुथार के अनुसार वे पिछले 15 दिनों से पंचायत से लेकर पंचायत समिति तक चक्कर लगा रहे हैं।

सुथार ने मोक्षधाम में चद्दर लगाने और वहां फैली कंटीली झाड़ियों को हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है।

जनहित का कार्य नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता बद्रीलाल सुथार ने जन आंदोलन की चेतावनी दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post