बिनोता यशवंत सेन बने बिनोता कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेसजनों ने जताई खुशी

यशवंत सेन बने बिनोता कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेसजनों ने जताई खुशी
डीएस सेवन न्यूज बिनोता। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देशानुसार यशवंत सेन को बिनोता कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस, NSUI एवं महिला कांग्रेस बिनोता की ओर से हर्ष व्यक्त किया गया।

यशवंत सेन के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना का आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनियुक्त अध्यक्षों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा जताई गई है।

यशवंत सेन के मनोनयन के बाद बिनोता क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेसजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post