नगर परिषद नगर पालिकाओं के चुनावः मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, EVM सुरक्षा के दिए निर्देश

मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, EVM की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। आगामी निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने सूचना केंद्र का निरीक्षण कर चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बांसवाड़ा नगर परिषद सहित कुशलगढ़ और गढ़ी नगर पालिका चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ईवीएम पेटियों को सुरक्षित रखने के लिए तय स्थान और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही मतगणना के लिए प्रस्तावित कक्षा-कक्षों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम को सुरक्षित रखने की व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। मतगणना केंद्र पर जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम भी समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के अधिकारी, तहसीलदार और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने निकाय चुनाव की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बाइट : डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, जिला कलेक्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post