दादी के गहने चुराकर बॉयफ्रेंड संग फुर्र पोती की हरकत से परिवार शर्मसार

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाला
मामला सामने आया है। यहां एक पोती ने अपने ही दादी के करीब 2 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद पोती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। हालांकि, अब आसेगांव पुलिस ने दोनों को पिंपरी-चिंचवड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना वाशिम जिले के पिंपलगांव इजारा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, नंदिनी रामेश्वर राठोड ने अपने प्रेमी रामेश्वर राठोड से शादी करने के इरादे से अपनी दादी यमुनाबाई चव्हाण के गहने चुरा लिए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पोती की इस हरकत से परिवार आर्थिक और भावनात्मक दोनों स्तर पर टूट गया है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद आसेगांव पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरी के कुछ गहने अनसिंग के एक सर्राफा व्यापारी को बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों की तलाश शुरू की और पिंपरी-चिंचवड़ के म्हालुंगे एमआईडीसी क्षेत्र के सावरदरी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने प्रेमी जोड़े के पास से 30 तोला चांदी के गहने, अन्य 32 तोला चांदी, चांदी बेचकर खरीदी गई सोने की अंगूठी और नकदी समेत कुल 1 लाख 46 हजार 290 रुपये का सामान बरामद किया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद आगे की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post