उदयपुर जिला प्रमुख चुनाव आज: भाजपा-कांग्रेस ने छिपाए प्रत्याशी, क्रॉस वोटिंग के डर से आखिरी वक्त पर खुलेगा पत्ता

जिला प्रमुख चुनाव आज: भाजपा-कांग्रेस में आखिरी वक्त तक सस्पेंस, क्रॉस वोटिंग का साया

भाजपा से हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस से लालसिंह झाला के नाम चर्चा में, नामांकन से ठीक पहले होगा प्रत्याशियों का खुलासा
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर जिला प्रमुख का चुनाव बुधवार को जिला परिषद सभागार में होगा। चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में अंदरूनी रणनीति तेज हो गई है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते भाजपा और कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। दोनों दल नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले उम्मीदवारों के नाम सामने लाने की रणनीति अपना रहे हैं।

राजनीतिक चर्चाओं में भाजपा की ओर से हिम्मत सिंह झाला का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस खेमे में लालसिंह झाला को जिला प्रमुख पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व की रणनीति और चुनावी समीकरणों पर निर्भर करेगा।

भाजपा के पास 24 सीटों का आंकड़ा है, जबकि कांग्रेस 22 सीटों के साथ मैदान में है। ऐसे में मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। भाजपा की ओर से किसी युवा और संघ से जुड़े चेहरे को आगे लाने की संभावना भी राजनीतिक चर्चाओं में बनी हुई है।

दोनों दलों ने प्रत्याशियों के नामों को गोपनीय रखकर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। अब सबकी नजरें नामांकन के समय होने वाले एलान और मतदान के नतीजे पर टिकी हैं, जो जिला प्रमुख की कुर्सी का फैसला करेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post