मुख्य सचिव सुधांश पंत को ज्ञापन सौंप कर कर्मचारी संगठनों ने 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग की है
31 अक्टूबर को दीपावली है। 2 अक्टूबर को गोवर्धन और 3 को भैया दूज के चलते सार्वजनिक अवकाश है। इनके बीच में 1 नवम्बर को वर्किंग डे है। ऐसे में कर्मचारियों की मांग है कि 1 नवम्बर को सैंडविच-डे (2 छुट्टियों के बीच का कार्य दिवस) के मौके पर भी अवकाश घोषित किया जाए।
विधानसभा सचिवालय ने की छुट्टी की घोषणा
प्रदेश में विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को ही 1 नवम्बर की छुट्टी की घोषणा कर दी थी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए थे
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अवकाश की घोषणा होने के बाद कर्मचारियों को उम्मीद है कि राज्य सरकार भी 1 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है।