उदयपुर में रावण दहन से पहले शोभायात्रा निकलीः झांकियों ने मनमोहा, लंका दहन के बाद 70 फीट के रावण का होगा दहनउदयपुर में रावण दहन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैरावण सहित अन्य पुतले उदयपुर के गांधी ग्राउंड में खड़े है, इनको शुक्रवार की रात को क्रेन के जरिए खड़ा किया गया है। इससे पहले शहर में निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारों से आमसां गूंजा दिया।
बिलोचिस्तान पंचायत और सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली जा रही है जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजर रही है। शक्तिनगर स्थित सनातम मंदिर से दोपहर बाद भगवान श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण सहित भगवान शिव का पूजन करने के बाद शोभायात्रा रवाना हुई जो शास्त्री सर्किल, देहली गेट होकर जा रही है।
मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया और राम - लक्ष्मण की झांकी भी थीगांधी ग्राउंड में शाम सात बजे से सबसे पहले आतिशबाजी होगी और इसके बाद सबसे पहले लंका दहन की गई। इसके साथ ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतलों का आतिशी दहन किया जाएगा
उदयपुर में रावण का पुतला 70 फीट, मेघनाथ और कुंभकरण