चित्तौड़गढ़ मिर्ची पाउडर डाल व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ शहर के मध्य घटित व्यापारी लूट प्रकरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। यह घटना 24 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे की है, जिसने क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया था।
प्रार्थी गिरीराज बजाज, निवासी महेश नगर 

चित्तौड़गढ़, ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके ताऊजी ओमप्रकाश बजाज, निवासी उपरलापाड़ा, अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। उनके पास लगभग दो लाख रुपये नकदी से भरा बैग था। जैसे ही वे घर के बाहर पहुंचे, पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो-तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से पीड़ित संभल भी नहीं पाए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर सूचना तंत्र और ह्यूमन इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्धों की तलाश शुरू की। तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारियों के आधार पर तीन व्यक्तियों को डिटेन कर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान सुनील कुमावत, दीपक सिंह चौहान और पुष्कर भील ने लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अब लूटी गई नकदी की बरामदगी के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमावत (29), दीपक सिंह चौहान (29) और पुष्कर भील (23) शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। कार्रवाई में थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ की टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और शेष तथ्यों को भी जल्द स्पष्ट किया 

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post