चित्तौड़गढ़ मादक पदार्थों की तस्करी में 17 माह से फरार पांच हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार।

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करी के एक पुराने मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। करीब 17 माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मामला दो क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा की तस्करी से जुड़ा है, जिसे बेगूं थाना पुलिस ने 30 अगस्त 2024 को एक ट्रैक्टर से जब्त किया था। इस कार्रवाई के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल आरोपी भैरूलाल पुत्र नाथूलाल गुर्जर, निवासी गोविंदपुरा थाना बेगूं, मामला दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए घर छोड़कर अन्य राज्य में छिपा हुआ था। वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी शिवन्या सिंह के सुपरविजन में टीम गठित की गई।

एएसआई संजय शर्मा, रामसिंह, महेंद्र सिंह तथा गंगरार थाना पुलिस के नंदराम और सुनील कुमार ने मुखबिर तंत्र की मदद से संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार सूचना संकलन और प्रयासों के बाद 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में उसके अन्य साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पुलिस द्वारा आगे अनुसंधान जारी है।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post