डीएस7न्यूज नेटवर्क शिकायतों के बाद भी उसी थाने के हैड कांस्टेबल को जांच सौंपी
चित्तौड़गढ़ भदेसर थानांतर्गत बानसेन निवासी एक व्यक्ति ने लूट के मामले में कोर्ट आदेश के बाद थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। परिवादी नारायणलाल के अनुसार बानसेन में दिनदहाड़े साइकिलों के समान व वैन लूट के मामले में 7 सितंबर को भदेसर थाने में परिवाद दिया गया। कार्रवाई नहीं होने पर 3 अक्टूबर को एसपी को परिवाद दिया। कार्रवाई नहीं होने पर 17 अक्टूबर को आईजी उदयपुर के समक्ष पेश हुआ। आईजी ने प्रकरण दर्ज कर माल बरामदगी के निर्देश दिए फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायिक मजिस्ट्रेट मंडफिया में परिवाद पेश किया। कोर्ट आदेश के बाद थाना भदेसर में प्रकरण दर्ज हुा। परिवादी का आरोप है कि वर्णित घटना की धाराओं के बजाय अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शिकायतें करने के बाद भी जांच इसी थाने के एक हेड कांस्टेबल को दे दी।