राजस्थान में सीमेंट प्लांट में ब्लास्ट की सूचना दो व्यक्ति के जलने की खबर

बांसवाड़ा की एक सीमेंट फैक्ट्री में धमाके से आग लग गई। कोयला मिल में लीकेज से ब्लास्ट के बाद लगी आग से दो मजदूर झुलस गए। जिले के झालों का गढ़ा गांव में स्थित इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार सुबह ये हादसा हुआ। इसमें कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए।

इन्हें इलाज के लिए बांसवाड़ा के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। मैनेजमेंट के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। सीआई रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोयला मिल में गैस रिसाव के कारण ब्लास्ट हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है
DS7NEWS.Network 

Post a Comment

Previous Post Next Post