वहीं, मैनेजमेंट का कहना है कि हादसे से किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है
जानकारी के अनुसार इंडिया सीमेंट्स का ये प्लांट बांसवाड़ा शहर से 30 किलोमीटर दूर बजवाना गांव में है। यहां के टैंक में कोयला डालने के दौरान ब्लास्ट हो गया।
इसमें कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि धुआं 5 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था।
वहीं डेढ़ से 2 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। मजदूरों का आरोप है कि कोयला डिपो में कार्बन गैस की मात्रा लगातार बढ़ रही थी। ब्लास्ट का खतरा था
फैक्ट्री के ट्राइबल मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप पणदा ने बताया हम चार-पांच बार प्रबंधन को इसके बारे में बता चुके थे, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया