लाडो प्रोत्साहन योजना में 1 लाख लाभार्थियों को प्रथम किस्त के 2500 रुपए
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में आयोजित महिला सम्मेलन में महिला सुरक्षा के मद्देनजर रोडवेज बस में पैनिक बटन प्रोजेक्ट की शुरुआत की। यह प्रोजेक्ट 11 करोड़ का होगा। रोडवेज बसों में अब महिला या अन्य यात्री को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पैनिक बटन से मदद मिल सकेगी। वहीं बस की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी हो सकेगी। इसके साथ ही महिला सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस ऐप भी लॉन्च किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- पिछली सरकार के समय राजस्थान महिला अपराधों लेकर बदनाम रहा। हमने हमारे संकल्प पत्र में कहा था कि महिला अपराध को लेकर कार्रवाई करेंगे। हमने सरकार बनते ही इस पर काम शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ रोकने के लिए रात के समय पेट्रोलिंग शुरू की। हमने महिला सुरक्षा के लिए 24 घंटे का ऐप भी शुरू किया है
महिला निधि बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपए का ऋण
13.42 लाख महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर के लिए 48 करोड़ रुपए
लाडो प्रोत्साहन योजना में 1 लाख लाभार्थियों को प्रथम किस्त के 2500 रुपए
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में 70 हजार महिलाओं को 1500 रुपए
10 हजार स्वयं सहायता समूहों को 15 करोड़ रुपए