राजस्थान में पहली बार हेलिकॉप्टर से आ रहे ऑर्गन जयपुर SMS कॉलेज में होगी लैंडिंग हार्ट और लंग एक ही मरीज के होंगे ट्रांसप्लांट

राजस्थान में पहली बार सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (जयपुर) में हार्ट और लंग्स का ट्रांसप्लांट एक साथ किया जाएगा। इसके लिए हेलिकॉप्टर से झालावाड़ से जयपुर ऑर्गन लाए जा रहे हैं। हेलिकॉप्टर एसएमएस के मेडिकल कॉलेज में उतरेगा।

जहां से ग्रीन कोरिडॉर बनाकर एसएमएस अस्पताल तक ऑर्गन पहुंचाए जाएंगे। एक लीवर और एक किडनी को जोधपुर एम्स ले जाया जाएगा। झालावाड़ के एक युवक विष्णु (33) का मेडिकल कॉलेज में ब्रेनडेड के बाद अंगदान हुआ है।

झालावाड़ में पूरा हुआ प्रोसेस

यह इस साल का राजस्थान का 13वां ब्रेनडेड अंगदान हैं। 33 साल के विष्णु प्रसाद पीपाजी का बाग मानपुरा झालावाड जिले के रहने वाले हैं।

10 दिसंबर को रात 9 बजे झगड़े में घायल होने की वजह से 11 दिसंबरा को सुबह 10 बजे उन्हें एसआरजी अस्पताल उसके बाद मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में आपातकालीन वार्ड में लाया गया था।

वे बेहोशी की हालत में थे। सिर का सिटी स्कैन करवाने पर पता चला कि सिर में गंभीर चोट है। 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे उन्हें ब्रेनडेड की स्थिति मिली

Post a Comment

Previous Post Next Post