चित्तौड़गढ़ एक बार फिर बढ़ा अधिकतम तापमान न्यूनतम पारा स्थिर, 17 दिसंबर से चल सकती है शीतलहर

चित्तौड़गढ़ एक बार फिर बढ़ा अधिकतम तापमानः न्यूनतम पारा स्थिर, 17 दिसंबर से चल सकती है शीतलहर
चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क है। 17 दिसंबर से शीत लहर चलने की संभावना जताई जा रही है।

चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पारा 26 डिग्री के ऊपर चला गया। जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी स्थिर है। वहीं, मौसम विभाग ने 17 दिसंबर से फिर से शीतलहर चलने की संभावना जताई है। फिलहाल मौसम शुष्क और साफ रहेगा। कोहरे का भी कोई असर नहीं है

शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन 17 दिसंबर से फिर से एक बार शीत लहर की वजह से तापमान में भारी गिरावट आएगी। कड़ाके की ठंड जनवरी महीने तक जारी रहेगी। जिले को होने वाली शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि जिले में अभी तक कोहरे का कोई भी असर देखा नहीं गया। इसीलिए विजिबिलिटी भी क्लियर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post