जयपुर पति के लिए SI का पेपर लेने वाली महिला गिरफ्तार रिमांड में सरगना जगदीश विश्नोई ने बताया-विमला को दिया था लीक पेपर

जयपुर SOG की टीम ने शनिवार शाम को एसआई भर्ती परीक्षा-2021 परीक्षा में गिरोह से पेपर लेने के मामले में फरार चल रही विमला विश्नोई को गिरफ्तार किया है। विमला फरार चल रही थी। शुक्रवार को विमला के पति गोपीराम को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

पति को जमानत मिलने पर विमला उसे लेने के लिए शनिवार को जयपुर सेन्ट्रल जेल पहुंची थी। इसी दौरान SOG ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पति की गिरफ्तारी के बाद से विमला फरार चल रही थी। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया- गोपीराम को जयपुर आरपीए से ट्रेनिंग करते हुए पूर्व में एसओजी ने गिरफ्तार किया था। एसओजी के अनुसार, विमला विश्नोई सांचौर के आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर थी।

दूसरा आरोपी लोकेश शर्मा (49) निवासी करणी नगर, आगरा रोड, दौसा को भी गिरफ्तार किया गया था। वह महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छत्रीवाली ढाणी, दौसा में अध्यापक है। लोकेश ने पेपर सॉल्व करने के लिए एक्सपर्ट उपलब्ध करवाए थे। आरोप है कि उसने खुद भी लाखों रुपए में सॉल्व पेपर को अभ्यर्थियों के परिजनों को बेचा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post