खुले बोरवेलों को बंद कराएगा प्रशासन, आपदा बल ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

खुले बोरवेलों को बंद कराएगा प्रशासन, आपदा बल ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) स्थानीय पुलिस व प्रशासन के सहयोग से खुले बोरवेल बंद कराएगा। इसके लिए बल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश में खुले बोरवेलों में छोटे बच्चों के गिरने की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। आमजन हेल्पलाइन पर खुले बोरवेल की सूचना दे सकेंगे। कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देश पर एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत हेल्पलाइन नंबर के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की कहा गया है। एसडीआरएफ से मिलने वाली सूचना के आधार पर खुले बोरवेलों को तुरंत बंद कराने को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। आमजन खुला लावारिस बोरवेल या ट्यूबवेल दिखाई देखें तो उसकी जानकारी, मौके के फोटो के साथ हेल्पलाइन नंबर 0141-2759903 या वॉट्सएप नंबर 8764873114 पर दे सकते हैं। एसडीआरएफ तुरंत संबंधित पुलिस प्रशासन को अवगत कराकर बोरवेल को बंद कराएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post