DS7NEWS NETWORK
चितौड़गढ़ कपासन में घने कोहरे और शीतलहर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, अफीम की फसल के लिए यह समय नुकसानदायक हो सकता है. कोहरे और शीतलहर के चलते अफीम की फ्लावरिंग से पहले पत्तियां मुरझा सकती है.
कृषि विभाग ने इस स्थिति से निपटने के लिए किसानों को पाले से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है. विभाग ने गंधक और थायो यूरिया का छिड़काव, खेतों के किनारों पर धुआं करने फसलों को ढकने, वायुरोधक पेड़ लगाने और हल्की सिंचाई करने की भी सिफारिश की है
DS7NEWS NETWORK
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS