उदयपुर में दादागिरीः कचरा ऑटो नहीं रोका, वजह पूछी तो व्यापारी परिवार पर हमला
DS7NEWS NETWORK
सवीना (उदयपुर)- नगर निगम के कचरा संग्रहण ऑटो चालकों की गुंडागर्दी सामने आई है। एक व्यापारी ने जब घर के आगे कचरा ऑटो नहीं रोकने का कारण पूछा, तो चालकों ने परिवार के साथ मारपीट कर दी और दुकान में तोड़फोड़ मचा दी। घटना के बाद पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे भड़का विवाद?
सोमवार सुबह 8 बजे सवीना थाना क्षेत्र में नगर निगम का डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण ऑटो कचरा उठाने आया, लेकिन व्यापारी के घर के आगे बिना रुके निकल गया। जब व्यापारी ने कारण पूछा, तो चालक बहस करने लगा और कुछ ही देर में अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया
फिर क्या हुआ?
7-8 कचरा ऑटो में 15-20 बदमाश पहुंचे
व्यापारी की दुकान में लाठी-सरियों से हमला
तोड़फोड़ कर परिवार को पीटा
बीच-बचाव करने पर महिलाओं पर भी हमला
लोगों के इकट्ठा होने पर कुछ हमलावर भागे, बाकी पकड़े गए
पुलिस ने की कार्रवाई
सवीना थाना अधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि गोपाल नाथ, रामलाल गमेती, प्रेम मीणा, सुरेश भील, दीपक गमेती, प्रवीण मीणा, कैलाश गमेती, प्रवीण गमेती, रितेश मीणा और लोकेश गमेती को गिरफ्तार किया गया है।
व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है और कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News