"प्रयागराज से लौट रही बस देसूरी की नाल में पलटी, 28 यात्री घायल, 2 गंभीर"
DS7NEWS NETWORK
पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें प्रयागराज से लौट रही एक बस पलट गई। इस हादसे में 28 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना देर रात पंजाब मोड़ पर हुई, जब अहमदाबाद के श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर और सांवलिया सेठ के दर्शन कर अपने पैतृक गांव कोसेलाव लौट रहे थे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते पर अक्सर वाहनों की रफ्तार बहुत तेज होती है, जिसके कारण ऐसे हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
**DS7NEWS NETWORK से राहुल कुमावत की रिपोर्ट।**
Tags
Breaking News