कोटा: CFCL फैक्ट्री से गैस रिसाव, सरकारी स्कूल के कई छात्र चपेट में, 4 बेहोश मौके पर हड़कंप मच गया

कोटा: CFCL फैक्ट्री से गैस रिसाव, सरकारी स्कूल के कई छात्र चपेट में, 4 बेहोश

कोटा के CFCL (Chambal Fertilisers and Chemicals Limited) फैक्ट्री से गैस रिसाव का मामला सामने आया है, जिससे बगल के सरकारी स्कूल के दर्जनभर से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। स्थिति बिगड़ने पर 3 से 4 छात्रों को बेहोशी की हालत में कोटा के MBS अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य छात्रों का उपचार CFCL डिस्पेंसरी में जारी है।

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी और एसपी सुजीत शंकर तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मेडिकल टीम भी CFCL फैक्ट्री पहुंच गई है ताकि प्रभावित छात्रों का त्वरित इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन इस गैस रिसाव के कारणों की जांच में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है। वहीं, अधिकारियों ने स्थिति पर जल्द काबू पाने का आश्वासन दिया है।

(अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें DS7 News Network के साथ)

Post a Comment

Previous Post Next Post