बड़ीसादड़ी सांगरिया ट्रांसफार्मर में आग से बड़ा हादसा टला, दमकल की तत्परता से 100 बीघा फसल बची

बड़ी सादड़ी ट्रांसफार्मर में आग से बड़ा हादसा टला, दमकल की तत्परता से 100 बीघा फसल बची
बड़ी सादड़ी। उपखंड क्षेत्र के सांगरिया गांव में रविवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शाम 5 बजे गांव के रामेश्वर प्रजापत के खेत में स्थित कुएं पर लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के कारण अचानक आग लग गई।

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास की 100 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल को खतरा उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंठालिया ने तत्काल दमकल को मौके पर भेजा।

ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मिलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उनकी सतर्कता से एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।

घटना के दौरान दमकल के ड्राइवर नाथूलाल, प्रभारी अंकित सिंह, फायरमैन दिलीप जनवा और पवन मेघवाल के साथ सांगरिया प्रशासक अंबालाल गुर्जर व ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। सभी के समन्वित प्रयास से समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ।

– DS7 News Network


Post a Comment

Previous Post Next Post