चित्तौड़गढ़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 25 मार्च को चित्तौड़गढ़ में जौहर श्रद्धांजलि समारोह में होंगे शामिल
चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 25 मार्च को चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक जौहर श्रद्धांजलि समारोह में आना लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से इसकी पुष्टि होने के बाद प्रशासन और आयोजन समिति तैयारियों में जुट गई है।
विधायक ने की पुष्टि
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने जानकारी दी कि जौहर स्मृति संस्थान के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
हेलीकॉप्टर से आएंगे मुख्यमंत्री
प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर जयपुर से सीधे चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर उतरेगा। इसके लिए पदमिनी महल के पास स्थित चौगानिया मैदान में अस्थायी हेलीपैड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए चित्तौड़गढ़ प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। पुलिस बल की तैनाती और कार्यक्रम स्थल की निगरानी बढ़ा दी गई है।
जौहर श्रद्धांजलि समारोह चित्तौड़गढ़ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें देशभर से लोग वीरांगनाओं की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने आते हैं। इस बार मुख्यमंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया है।
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News