उदयपुर में देव व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस ने होटल पर मारा छापा, दलाल सहित 11 लड़कियां गिरफ्तार
उदयपुर: शहर में देव व्यापार (जिस्मफरोशी) के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक दलाल सहित 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया। ये लड़कियां मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और आगरा जैसे बड़े शहरों से आई थीं।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी और गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में अनैतिक कार्य चल रहा है। इस पर पुलिस ने होटल की निगरानी शुरू की और एक जवान को डमी ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही सौदा तय हुआ, पुलिस ने तत्काल होटल में छापा मार दिया।
आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लोग
छापे के दौरान 11 लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। वहीं, इस धंधे का संचालन कर रहे दलाल ओमप्रकाश जैन को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी जब्त की हैं।
आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज
गिरफ्तार दलाल ओमप्रकाश जैन के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ नया मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस की सख्ती जारी
उदयपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में ऐसे अनैतिक धंधों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
Tags
Breaking News