उदयपुर-बांसवाड़ा मेगा हाइवे निजी बस अनियंत्रित होकर नदी किनारे पलटी, 12 यात्र के घायल सूचना

निजी बस अनियंत्रित होकर नदी किनारे पलटी, 12 यात्री घायल
उदयपुर: उदयपुर-बांसवाड़ा मेगा हाइवे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सराड़ा से उदयपुर आ रही एक निजी बस ओडा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, जावर माइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज गति में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

DS7 News Network


Post a Comment

Previous Post Next Post