निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत की आशंका
DS7NEWS NETWORK
निंबाहेड़ा: निंबाहेड़ा से मंगलवाड़ मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल तीन लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निंबाहेड़ा अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति कार में फंस गया, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
एक की मौत की आशंका, पुलिस ने संभाला मोर्चा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जाम को खुलवाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे यातायात और लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
DS7 News Network
Tags
Breaking News